हेलो दोस्तों यदि आप Betla National park घूमने जाना चाहते हैं। तो मैं आप सभी को इस आर्टिकल के माध्यम से टूर( घूमने) में मदद करूंगा। यहां कहने का मतलब यह है कि मैं आपको इस पार्क के बारे में पूरी जानकारी बताउंगा।
इस आर्टिकल में मैं आपको पार्क का एंट्री फी, घूमने का सही समय, पार्क का पता, लोकेशन के बारे में अच्छी से जानकारी दूंगा। अतः आर्टिकल को पूरा पढ़िए।
Contents
- 1 बेतला नेशनल पार्क के बारे में
- 2 पार्क की समय सारणी
- 3 बेतला नेशनल पार्क कहां स्थित है? ( where is betla national park )
- 4 पार्क टिकट प्राइस ( प्रवेश शुल्क )
- 5 Betla National Park animals ( जानवर और पक्षी )
- 6 पार्क के नजदीकी शहर की दुरी
- 7 बेतला राष्ट्रीय उद्यान घूमने का सबसे अच्छा समय
- 8 बेतला नेशनल पार्क का इतिहास
- 9 महत्वपूर्ण प्रश्न
बेतला नेशनल पार्क के बारे में
बेतला नेशनल पार्क को पलामू टाइगर रिजर्व के नाम से भी जाना जाता है। पलामू टाइगर रिजर्व पूरे इंडिया में फेमस है। यह पार्क 226 वर्ग किमी एरिया में फैला हुआ है
यहां घूमने के लिए लोग अन्य राज्य से भी आते हैं। उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा इन प्रमुख राज्यों से सबसे अधिक टूरिस्ट घूमने के लिए आते हैं।
पार्क की समय सारणी
पार्क खुलने और बंद होने का समय सारणी नीचे दी गई है
सोमवार | सुबह 9:00 से शाम 5:00 बजे तक |
मंगलवार | सुबह 9:00 से शाम 5:00 बजे तक |
बुधवार | सुबह 9:00 से शाम 5:00 बजे तक |
गुरुवार | सुबह 9:00 से शाम 5:00 बजे तक |
शुक्रवार | सुबह 9:00 से शाम 5:00 बजे तक |
शनिवार | सुबह 9:00 से शाम 5:00 बजे तक |
रविवार | सुबह 9:00 से शाम 5:00 बजे तक |
बेतला नेशनल पार्क कहां स्थित है? ( where is betla national park )
यह पार्क झारखंड राज्य के पलामू और लातेहार जिले में स्थित है। पार्क का लोकेशन नीचे दिया हुआ है।
Adress – जिला – लातेहार, राज्य – झारखण्ड
पार्क टिकट प्राइस ( प्रवेश शुल्क )
- एक घंटा के लिए 6 आदमी का प्रवेश शुल्क₹ 300 है। ( भारतीय होना चाहिए)
- विदेशियों के लिए 6 आदमी का एक घंटा में एंट्री फीस ₹500 है।
- गाड़ी पार्किंग के लिए शुल्क 100 रुपये है। इसके अलावा ₹650 प्रति घंटा लगेगा।
- टूर गाइड का फीस ₹150 है
यह भी पढ़े – बिरसा मुंडा पार्क धनबाद
Betla National Park animals ( जानवर और पक्षी )
इस पार्क को जानवरों के संरक्षण के लिए ही बनाया गया है। यह betla national park sanrakshit hai । इस पार्क में बहुत सारे जानवर पाए जाते हैं। जो इस तरह है –
जानवर के नाम | जानवर की संख्या |
बाघ | 41 |
हाथी | 203 |
बाइसन | 98 |
तेंदुआ | 7 |
चीतीदार हिरण | 1321 |
बंदर | अनगिनत है |
इस पार्क में जानवर के आलावा काफी सारी अलग अलग तरह की पक्षियों की प्रजाति पाई जाती है जिसमे हॉर्नबिल, मोहरे, व्हाइट-गर्दन वाले स्टॉर्क, ब्लैक इबिस, हियाल, कबूतर, क्रेस्टेड सर्प-ईगल, पेपेहा आदि।
पार्क के नजदीकी शहर की दुरी
- Betla National Park distance from Ranchi – 177 किमी
- पार्क से डाल्टेनगंज की दुरी – 24 किमी
- बिहार से पार्क की दूरी लगभग – 256 किमी
बेतला राष्ट्रीय उद्यान घूमने का सबसे अच्छा समय
इस पार्क में घूमने का सबसे अच्छा समय अगस्त से सितंबर होता है। इस महीने में न तो ज्यादा बारिश होती है और न ठंड। यदि इन 2 महीनों के अंदर यह पार्क देखने आते हो तो आप हरेक जानवर को अच्छी तरह से देख पायेंगे। और घूमने का भी मजा ले पायेंगे।
बेतला नेशनल पार्क का इतिहास
इस पार्क स्थापना 1974 में हुई थी और इसके बाद सन 1986 में बेतला राष्ट्रीय उद्यान में काफी बड़े बदलाव किए गए। यह इस इंडिया का सबसे पुराना टाइगर रिवर्स पार्क है। सन 1932 की पहली बाघ की जनगणना इसी पार्क से शुरू हुई थी।
महत्वपूर्ण प्रश्न
1. बेतला नेशनल पार्क की स्थापना कब हुई थी?
बेतला नेशनल पार्क काफी पुराना पार्क है। इसकी स्थापना सन 1974 में हुई थी।
2. बेतला नेशनल पार्क झारखंड के किस जिले में स्थित है?
यह उद्यान झारखंड के पलामू एवं लातेहार जिले में स्थित है।
3. बेतला राष्ट्रीय उद्यान किसके लिए जाना जाता है?
यह पार्क विशेषकर बाघ के लिए जाना जाता है। इसके अलावा यहां और अन्य प्रकार की जानवर है जैसे हाथी, बाघ , हिरण, बंदर आदि।
4. बेतला राष्ट्रीय उद्यान किस नदी के किनारे स्थित है?
यह राष्ट्रीय पार्क कोयल नदी के किनारे स्थित है।
तो दोस्तों इस तरह से हमने bhetla national park के बारे में पूरी जानकारी आपको बताया। अतः आपसे अनुरोध है कि एक बार इस पार्क में घूमने अवश्य जाएं। और टूर का मजा ले। यह पोस्ट आपके लिए इनफॉर्मेटिव लगा तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी साझा करें।
Shere this post